Sunday, March 27, 2022

MS Paint क्या है और कैसे सीखें हिंदी में

 MS Paint एक साधारण ग्राफिक्स/ड्रॉविंग एडिटर है जो MS Windows के हर संस्करण में सम्मिलित होता है. MS Paint यूजर्स को साधारण Drawing/Painting करने की सुविधा देता है तथा कुछ फोटो एडिटिंग भी MS Paint में कि जा सकती है. इसे पेंट टूल भी कहते है.पेंट टूल सभी  Window में मुफ्त मुहैया कराया जाता है. इस टूल को विंडॉज एक्सेसरीज में शामिल किया गया है. जिसे आसानी से कोई भी विंडॉज यूजर इस्तेमल कर सकता है


1. MS Paint Button


MS Paint Button पेंट टूल का एक प्रमुख भाग है. यह बटन Menu Bar में होता है. इस बटन में पेंट में बनने वाली ग्राफिक्स तथा पेंटिंग्स के लिए कई विकल्प दिए होते है. इन टूल्स की मदद से MS Paint में बनने वाले Documents को Save, Open, Print आदि कार्य किए जाते है. आप Paint Button के बारे में आगे के Tutorials में विस्तार से जानेंगे.

2. Quick Access Toolbar

Quick Access Toolbar पेंट टूल का एक विशेष भाग है. यह टूलबार Title Bar में होता है. इसे हम शॉर्टकट की तरह उपयोग मे लेते है. इस टूलबार में अधिकतर काम आने वाली कमांड्स को Add कर दिया जाता है और वे इसमे जुड जाती है. Quick Access Toolbar की सहायता से MS Paint में कार्य थोडी स्पीड से हो पाता है.

3. Title bar

Title bar माइक्रोसॉफ्ट पेंट विंडो का सबसे ऊपरी भाग है. इस बार पर पेंट टूल मे बनाई गई फाइल के नाम को दिखाया जाता है.

जब तक फाइल को सेव नही किया जाएगा फाइल का नाम नही दिखाया जाता है और वहां “Untitled” लिखा होता है. जैसे ही हम फाइल को किसी नाम से रक्षित (save) करते है तब “Untitled” के स्थान पर फाइल नाम दिखाया जाता है.Title Bar के दाएं कोने में तीन बटन होते है. इन तीन बटन में पहला बटन Minimize होता है जिस पर क्लिक करने से Open Program Task Bar में आ जाता है. दूसरा बटन Maximize/Minimize होता है. यह बटन विंडो की लम्बाई और चौड़ाई को कम या ज्यादा करने का कार्य करता है. और तीसरा Close बटन है जो प्रोग्राम को बंद करने का कार्य करता है.

4. Ribbon

Ribbon पेंट विंडो का एक और भाग है. यह Title Bar से नीचे होता है. इस लेख मे दिखाई गई MS Paint विंडो में लाल रंग का हिस्सा ही Ribbon है. इस भाग में MS Paint Tabs (जो विकल्प Menu Bar में होते है) के विकल्पों को दिखाया जाता है.

5. Scroll bar

Scroll Bar Drawing Area के दो तरफ होती है. एक बार लम्बवत (Vertically) होती है, जो केनवास को ऊपर-नीचे सरकाने के लिए होती है तथा दूसरी बार आडी (Horizontally) होती है, यह केनवास को दाएं-बाएं सरकाने के लिए होती है.


6. Status bar

Status Bar Drawing Area के बिल्कुल नीचे होती है. इस बार के नीचे दाएं कोने में “Zoom Level” नामक टूल होता है जिसकी सहायता से केनवास को Zoom In तथा Zoom Out किया जा सकता है.

और बाएं कोने में Drawing के Pixels को दिखाया जाता है तथा इसके आगे केनवास की चौड़ाई (Width) एवं लम्बाई (Height) को दिखाया जाता है.

7. Drawing Area or Canvas

Text Area इसे केनवास भी कहते है MS Paint का सबसे महत्वपूर्ण भाग है. और यह MS Paint विंडो का सबसे बडा तथा मध्य भाग होता है. इसी क्षेत्र मे Drawing या Painting की जाती है.

MS Paint Tool के 5 क्रेटिव उपयोग – 5 Creative Uses of MS Paint Tool in Hindi

#1 नए यूजर्स को माउस चलाना सिखाएं

पेंट टूल का पहला मजेदार और काम का उपयोग नए यूजर्स को माउस चलाने के लिए किया जाता है. खासकर छोटे बच्चों को कम्प्यूटर सिखाने के दौरान उन्हे माउस से परिचित कराने के लिए यह टूल बहुत ही कारगार साबित हुआ है.

बच्चे ही क्यों किसी भी कम्प्यूटर स्टुडेंट्स को माउस चलाना सिखाने के लिए पेंट टूल से बढ़िया टूल विंडॉज पीसी में मौजूद नही हैं. यहां पर वह अपनी क्रेटिव दिखाने के साथ-साथ माउस का सही ढ़ंग से इस्तेमाल करना सीखा जाता है.

#2 डिजिटल कैमरा से खींची गई फोटो एडिट करें

माइक्रोसॉफ्ट पेंट को साधारण ग्राफिक्स टूल बोलकर इसकी संभावनाओं का कम आकलन होता है. असल में इस टूल द्वारा आप डिजिटल कैमरा से खींची गई फोटूओं के साथ भी अपनी क्रेटिविटी दिखा सकते है.

क्योंकि, एम एस पेंट आपको पिक्चर इम्पोर्ट करने की सुविधा मुहैया कराता है. आप इन पिक्चर्स को इम्पोर्ट करके इनका कोलाज बना सकते है, इनके ऊपर ड्रॉविंग बना सकते है और टेक्स्ट भी जोड़ सकते है.

#3 फ्री पेंटिग करें

यदि आपको पेंटिंग करने का शौक है तो पेंट टूल आपके लिए बहुत ही काम आ सकता है. ना तो आपको केनवास में पैसा लगाना पड़ेगा और ना ही कलर एवं ब्रश खरिदने पड़ेगे.पेंटिंग के लिए जरूरी सभी टूल्स आपको यहां मुफ्त मिल जाते है. जिनका उपयोग आप अपनी क्रेटिविटी दिखाने के लिए कर सकते है.

#4 बच्चों को चित्रकारी सिखाएं

आपके घर में छोटे बच्चे है और उन्हे पेंटिंग सिखाना चाहते है तो पेंट टूल शुरुआत के लिए अच्छा टूल है. आप बच्चों को बेसिक कम्प्यूटर नॉलेज दिलाकर उन्हे पेंट पर चित्रकारी करना सिखा सकते है.

आपको केनवास, कलर तथा ब्रश के एक रुपया भी खर्च नही करना पड़ेगा. सारा काम फ्री में हो जाता है. यानि आपकी भी बचत और बच्चे भी खुश.

#5 WordArt बनाएं

एम एस वर्ड प्रोग्राम में टेक्स्ट की सजावट के लिए WordArt टूल दिया गया है. जिसकी सहायता से आप किसी भी प्रकार के टेक्स्ट को विभिन्न प्रकार की स्टाइल्स में लिख सकते है.

यह लिखावट स्टाइल पहले से बनी बनाई होती है. यूजर्स सिर्फ अपनी पसंदानुसार वर्डआर्ट चुनकर इस्तेमाल करता है.

यहीं काम आप पेंट के द्वारा भी कर सकते है. आप टेक्स्ट टूल के अलावा विभिन्न ब्रशों के माध्यमों से नई-नई सटाइल में टेक्स्ट लिखकर उसे सेव करके अपने डॉक्युमेंट्स में इनसर्ट करके इस्तेमाल कर सकते है.

ShortCut of Paint Application:-

  1. Ctrl + N => New file {एक नई फाइल ओपन करने के लिए}
  2. Ctrl + O => Open File {सेव की गई फाइल को ओपन करने के लिए}
  3. Ctrl + A => Select all {पूरा सिलेक्ट करने के लिए}
  4. Ctrl + X => Cut {एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए}
  5. Ctrl + C => Copy {टेक्स्ट या फाइल को एक से अधिक स्थान पर ले जाने के लिए}
  6. Ctrl + V => past {कॉपी की गई टेक्स्ट या फाइल को किसी दूसरे जगह पर रखने के लिए}
  7. Ctrl + Z => Undo {एक स्टेप पीछे जाने के लिए}
  8. Ctrl + Y => Redo {एक स्टेप आगे जाने के लिए}
  9. Ctrl + B => Bold {अक्षर को मोटा करने के लिए}
  10. Ctrl + I => Italic {अक्षर को तिरछा करने के लिए}
  11. Ctrl + U => Underline {वर्ड या सेंटेंस के नीचे लाइन लेने के लिए}
  12. Ctrl + + => Increase eraser size {अक्षर के साइज को बढ़ाने के लिए}
  13. Ctrl + - => Decrease eraser size {अक्षर के साइज को कम/घटाने के लिए}
  14. Del => Delete Selected Text/file/Item {डिलीट करने के लिए}
  15. Ctrl + shift + >   => Increase text size {अक्षर के साइज को बढ़ाने के लिए}
  16. Ctrl + shift + <   => Decrease text size {अक्षर के साइज को कम/घटाने के लिए}
  17. Ctrl + S => save {फाइल सेव करने के लिए}
  18. Ctrl + P => Open print window {प्रिंट विंडो ओपन करने के लिए}
  19. Alt + F => go to file tab {फाइल टैब को ओपन करने के लिए}
  20. Alt + F, A => Save as {सेव की गई फाइल में एडिट कर एक अलग फाइल बनाने के लिए}
  21. Alt + F, D => Send in Email {ईमेल में भेजने के लिए}
  22. Alt + F, B => Sat as desktop beground {डेस्कटॉप बैकग्राउंड के रूप में फोटो को लगाने के लिए}
  23. Alt + H Then P, 1 => Use pencil {पेंसिल यूज करने के लिए}
  24. Alt + H Then E, R => Use eraser size {मिटाने के लिए}
  25. Alt + H Then K =>Use fill with colour {कलर भरने के लिए}
  26. Alt + H Then D => Use colour picker {कलर पिकर यूज करने के लिए}
  27. Alt + H Then T => Use text tool {अक्षर लिखने के लिए}
  28. Alt + H Then M =>Use magnifier {पेज को बड़ा छोटा कर देखने के लिए}
  29. Alt + H + B => Use brush tool {ब्रश को यूज करने के लिए}
  30. Alt + H + B + C => Use edit colour {खुद से कलर एडिट या कस्टमाइज करने के लिए}
  31. Alt + F4 => Close File/window {फाइल/विंडो को बंद करने के लिए}

Heera computer Institute

Author & Editor

Has My name is Shyam Kishore Yadav My aim is that computer knowledge should be fair to all the people for free..

0 comments:

Post a Comment