Computer में MS Paint को कैसे Open करते है?
Answer
अपने कम्प्युटर में MS Paint को Open करना बहुत आसान है. इस पाठ के माध्यम से आपको MS Paint Open करने के कई तरीके बताएं जाएंगे. इनका अध्ययन करने के बाद आप अपने कम्प्युटर में आसानी से MS Paint Open कर पाएंगे. यह Tutorial Windows 7 पर तैयार किया गया है. इसलिए
हो सकता है कि जो तरीका यहाँ बताया जा रहा है. यह आपके Computer में कुछ अलग हो.
आपको बताते चले कि यह अंतर, आप Windows का कौनसा संस्करण उपयोग में ले रहे है, पर निर्भर करता है. जो तरीका इस Heera computer Tutorial में सीखाया जा रहा है यह लगभग Sabhi Windows के हर संस्करण मे समान ही होता है इसलिए आप ज्यादा चिंता न करे बस दिखावट में थोडा बहुत अंतर हो सकता है.चलो नीचे एक-एक करके MS Paint Open करने के तरीकों का अध्ययन करते है.
MS Paint को Open करने की विधियाँ
यह तरीका बहुत ही आसान और जाना – माना है. और कम्प्युटर में ज्यादातर इसी तरीके से अपने मन पसंद Applaction Softwear को Open किया जाता है.
इस विधि से “MS Paint” को हम सिर्फ चार क्लिक से Open कर सकते है. चलो हम भी MS Paint को इस तरीके से Open करना सीखे.
इस विधि का संक्षिप्त रूप.
1. “Windows Start Button” पर क्लिक करें. या फिर की-बोर्ड से “Windows logo key” दबाए.
2. फिर “All Programs” पर क्लिक करें
3. इसके बाद “Accessories” पर क्लिक करें.
4. और फिर “Paint” पर क्लिक करें और “MS Paint” आपके सामने है.👀
इस विधि का विस्तार रूप.
1. सबसे पहले “Windows Start Button” पर क्लिक करें. यह आपको अपने कम्प्युटर window में नीचे बांयी ओर मिलेगा. इस बटन कि दिखावट आपके ऑपरेटिंग सिस्टम के संस्करण पर निर्भर करती है, क्योंकि “Windows” के हर संस्करण में इस बटन की दिखावट अलग-अलग है.
2. इसके बाद आपको “All Program” पर क्लिक करना है जो आपको नीचे ‘Menu Bar’ में हरे तीर से दर्शाया गया है. यह menu window “Windows Start Button” पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आती है.
3. “All Programs” पर क्लिक करने पर आपको “Menu Bar” से “Accessories” पर क्लिक करना है.
 |
| . 4. “Accessories” पर क्लिक करने के बाद आपके सामने जो “Menu Bar” खुलकर आती है उसमे से आपको “Paint” पर क्लिक करना है
5. “Paint” पर क्लिक करने के बाद “MS Paint” आपके सामने Open हो जाएगा. और Paint Window आपके सामने होगी.
https://youtu.be/9EpnN7P3cVQ
|
0 comments:
Post a Comment